जैक सदस्य ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

जैक की सदस्य सुशीला मिश्रा ने मंगलवार को बतौर पर्यवेक्षक उत्क्रमित प्लस टू उवि में बनाये गये परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया.

हेरहंज. जैक की सदस्य सुशीला मिश्रा ने मंगलवार को बतौर पर्यवेक्षक उत्क्रमित प्लस टू उवि में बनाये गये परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने परीक्षा केंद्र में पेयजल, शौचालय व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की जानकारी ली. वहीं विद्यालय की साफ-सफाई और प्रबंध व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. केंद्राधीक्षक अरविंद कुमार ने परीक्षा केंद्र पर दी जा रही सभी व्यवस्था की जानकारी दी. पर्यवेक्षक में परीक्षा केंद्र की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की. वहीं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर सभी वीक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >