लातेहार: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी व रूपरेखा तय करने को लेकर शनिवार, आठ अगस्त को अपराह्न तीन बजे प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बैठक की जायेगी. उक्त जानकारी बीडीओ चंदन प्रसाद ने दी.
उन्होंने बताया कि धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर इस बैठक में चर्चा की जायेगी. विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधि, कॉरपोरेट संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्धजनों को बैठक में आमंत्रित किया गया है.
