आरपीएस सेवा संस्थान चैरिटेबल अनाथ आश्रम का उद्घाटन

आरपीएस सेवा संस्थान चैरिटेबल अनाथ आश्रम का उद्घाटन

महुआडांड़़ प्रखंड के रामपुर गांव में आरपीएस सेवा संस्थान चैरिटेबल अनाथ आश्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर सिंह, प्रमुख कंचन कुजूर और हिंदू महासभा महामंत्री भानू प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर संस्थान के सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उपस्थित लोगों ने सराहा. सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि यह संस्थान अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए सौभाग्य की बात है और इसे हर संभव सहयोग मिलेगा. संस्थापक कमलेश यादव ने बताया कि वर्तमान में आश्रम में 63 अनाथ बच्चे हैं और संस्थान का उद्देश्य बच्चों को सहारा देना, उनमें संस्कार और सामाजिक चेतना का संचार करना है. गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा, विवाह एवं अन्य जरूरतों में सहायता देना और जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराना भी संस्थान की योजना है. मौके पर मोहन यादव, अजय प्रसाद, अजय उरांव और वीरेंद्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनायी

लातेहार. वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति जिला इकाई ने बुधवार को लोजपा के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवगंत रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनायी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ददन पासवान ने अपने विचारों को रखा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में श्री पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का गठन किया था और उसके अध्यक्ष बने. नौ बार लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सांसद भी रहे. उन्हें वर्ष 2021 में मरणोपरांत भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. मौके पर जिला कमेटी लातेहार के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक राधिका पासवान ने कहा कि 1975 में जब भारत में आपातकाल की घोषणा की गयी तो पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्होंने पूरा समय जेल में गुजारा. 1977 में रिहा होने पर उन्होंने जनता पार्टी से हाजीपुर से पहली बार संसद का चुनाव लड़ा और 424,000 के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने 89.3 प्रतिशत वोट हासिल किया था. मौके पर सह सचिव विनय पासवान, उपाध्यक्ष प्रवीण पासवान व सत्येंद्र पासवान, सचिव ओमप्रकाश पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे. इससे पूर्व स्व रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >