लातेहार में पांच करोड़ की लागत से बनेगा हॉकी स्टेडियम

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की ओर से सदर प्रखंड के भुसूर गांव में हॉकी स्टेडियम की आधारशिला विधायक प्रकाश राम ने रखी.

लातेहार. प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की ओर से सदर प्रखंड के भुसूर गांव में हॉकी स्टेडियम की आधारशिला विधायक प्रकाश राम ने रखी. विधायक ने कहा कि स्टेडियम के बनने से खेल एवं युवा विकास को बढ़ावा मिलेगा. युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेगी. राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा. विधायक ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. ज्ञात हो कि स्टेडियम का निर्माण 4.99 करोड़ 92700 रुपये से कराया जाना है. मौके पर भवन प्रमंडल के कनीय अभियंता निरंजन कुमार, अनिल सिंह, पवन कुमार, सुशील यादव, राजदेव प्रसाद, देवेंद्र राम व विशाल चंद्र साहू समेत काफी में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >