Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की सौगात पर सरकारी नौकरीवाली भी डाल रही थीं डाका, 42 हजार से अधिक निकलीं फर्जी

Hemant Soren Gift: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी उजागर हो रही है. लातेहार में 42,432 फर्जी लाभुक मिली हैं. इनमें पुलिसकर्मी, शिक्षक और नौकरी वाली महिलाएं भी मंईयां योजना का पैसा ले रही थीं.

Hemant Soren Gift: लातेहार-झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. जिला प्रशासन द्वारा की गयी जांच में पाया गया कि कई संपन्न और नौकरीपेशा लाभुक इस योजना का लाभ उठा रही थीं. शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, पेंशनधारियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं और संविदा कर्मियों ने भी योजना का अनुचित लाभ उठाया. लातेहार जिले में कुल 1.48 लाख लाभुकों का चयन किया गया था. जांच के बाद 42,432 लाभुकों को अयोग्य ठहराकर सूची से हटा दिया गया है. जिले के 11 प्रखंडों में बालूमाथ में सबसे अधिक 7,078 फर्जी लाभुक मिली हैं..

प्रशासन करेगा कार्रवाई


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस गड़बड़ी में शामिल लोगों पर उचित कार्रवाई की जायेगी. भविष्य में इस तरह की धांधली न हो, इसके लिए जांच प्रक्रिया को और कड़ा किया जायेगा.

जिले में योजना के लिए 122 करोड़ रुपये


लातेहार जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 122 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध है. सही लाभुकों के खातों में जल्द ही राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

किस प्रखंड में कितने फर्जी लाभुक


बालूमाथ – 7,078
लातेहार – 7,038
लातेहार शहरी क्षेत्र – 1,513
बारियातू – 2,954
बरवाडीह – 4,803
चंदवा – 5,072
गारू – 1,559
हेरहंज – 2,348
महुआडांड़ – 4,417
मनिका – 4,963
सरयू – 687

इस तरह की मिली हैं फर्जी लाभुक


सुमन टोप्पो की पुत्री अनुपमा टोप्पो (सरकारी पेंशनधारी, महुआडांड़)
बिलासी देवी (पति-पवन यादव) (पारा शिक्षक, हेरहंज)
विमला देवी (पति-रमेश राणा) (पुलिसकर्मी की पत्नी, गड़गोमा)
जीतन देवी (पति-सितारा उरांव) (शिक्षक की पत्नी, बालूमाथ)
नूरजहां (पति-रशीद मियां) (कल्याण विभाग कर्मचारी, चंदवा)
कविता देवी (स्वास्थ्य सहिया, लातेहार)
नेहा कुमारी (पति-नीरज कुमार) (पुलिस कर्मी की पत्नी, मनिका)
कंचन देवी (होमगार्ड, सरयू)
सरोज कुमारी (पति-आलोक कुमार सिंह) (शिक्षिका, बरवाडीह)
अंजु कुमारी (पति-रघु साव) (नौकरीपेशा, गारू)
ममता देवी (पिता-रामनरेश शर्मा) (लातेहार शहरी क्षेत्र)

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >