अखंड ज्योति रथ का लातेहार में भव्य स्वागत

अखंड ज्योति रथ का लातेहार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. गुरु माता भगवती जन्म शताब्दी के अवसर पर अखंड ज्योति रथ का पूरे देश में भ्रमण हो रहा है. इसी क्रम में हरिद्वार से आये रथ का लातेहार में नगर भ्रमण हुआ.

लातेहार. अखंड ज्योति रथ का लातेहार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. गुरु माता भगवती जन्म शताब्दी के अवसर पर अखंड ज्योति रथ का पूरे देश में भ्रमण हो रहा है. इसी क्रम में हरिद्वार से आये रथ का लातेहार में नगर भ्रमण हुआ. रथ प्रमुख शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि शिवकुमार गारैथ ने रथ के महत्व को बताया. उन्होंने कहा कि इसमें ज्योति कलश जो जल रही है, उसमें आध्यात्मिक शक्ति है. यह पवित्र भाव से कन्याओं के द्वारा गायत्री मंत्र के साधना से ज्योति जल रही है. उन्होंने कहा कि अखंड ज्योति रथ का भ्रमण 2026 तक देश के विभिन्न गांव में होगा. मौके पर राजकुमार, अशोक वर्मा, सुनील प्रसाद, देवेंद्र कुमार, नंदकिशोर गुप्ता, सरजू प्रसाद, राजेश प्रसाद, नारायण सोनी, संदीप प्रसाद, सुशीला देवी, मालती देवी, प्रियदर्शनी मिश्रा, नवीन कुमार, सुधा देवी, वीरेंद्र प्रसाद, पंकज पांडेय, कौशल किशोर तिवारी, अमित प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी देवी, लव कुमार तिवारी, दिलेश्वर यादव, भोला प्रसाद, अनीता देवी, सुमित्रा देवी व पुष्पा देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >