चंदवा के बरहरदी में ग्रामसभा का आयोजन

बनहरदी पंचायत के रेंची उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप जतराटांड़ परिसर में सोमवार को ग्रामसभा हुई. इसमें सीओ जयशंकर पाठक समेत टीवीयूएनएल कंपनी के अधिकारी व भू-रैयत शामिल हुए.

चंदवा. बनहरदी पंचायत के रेंची उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप जतराटांड़ परिसर में सोमवार को ग्रामसभा हुई. इसमें सीओ जयशंकर पाठक समेत टीवीयूएनएल कंपनी के अधिकारी व भू-रैयत शामिल हुए. कंपनी ने ग्रामीणों के साथ भूमि संबंधी त्रुटियों पर चर्चा की. ग्रामीणों ने कहा कि रेंची गांव के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. अब तक यहां के लोगों को वन पट्टा का अधिकार नहीं मिला है. पिछले कई दिनों से आवेदन विभागीय कार्यालय में लटका है. हाल सर्वे खतियान में काफी त्रुटियां हैं. कई लोगों की जमीन अनाबाध बिहार सरकार व अवैध दखल के रूप में दिख रहा है. गांव में शिविर लगाकर समस्याओं का निष्पादन हो, तभी कंपनी उनके साथ विस्थापन को लेकर चर्चा करे. 27 फरवरी को होनेवाली ग्रामसभा को लेकर ग्रामीणों ने इसमें शामिल नहीं होने की बात कहीं. बताया कि 27-28 फरवरी को आदिवासी महासम्मेलन होना है. इसे लेकर कोई भी जिला में होनेवाले ग्रामसभा में शामिल नहीं हो पायेंगे. सीओ ने ग्रामीणों से वन पट्टा व अन्य कार्यों को लेकर सूची बनाकर देने को कहा. ज्ञात होगी टीवीयूएनएल कंपनी के अंतर्गत चंदवा प्रखंड के रेंची व डडैया गांव प्रभावित व विस्थापित होनेवाले हैं. इसे लेकर कंपनी की ओर से कार्रवाई जारी है. मौके पर सीओ के अलावा राजस्व कर्मचारी जनेश्वर राम समेत कंपनी के अधिकारी, समाजसेवी मंटू कुमार व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >