चंदवा. गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की गयी. शहर के थाना टोली स्थित लक्ष्मी निवास सह पतंजलि आरोग्य केंद्र, एसबीआइ के समीप श्री सिद्धि-विनायक मंदिर और कंचन नगरी स्थित महावीर स्थान परिसर में प्रतिमा स्थापित कर पूजा व धार्मिक अनुष्ठान किये गये. गणपति बप्पा के जयघोष से शहर गूंजता रहा.
लक्ष्मी निवास में हुई विशेष पूजा
लक्ष्मी निवास परिसर में आचार्य आदित्य पाठक ने पूजन कराया. यजमान प्रमोद दुबे, प्रीतम दुबे और प्रियम दुबे ने पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की. शाम को शिक्षक शशिकांत मिश्रा के नेतृत्व में भजन संध्या हुई. श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को हवन-पूजन के बाद गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. मौके पर हरिनंदन दुबे, प्रिया दुबे, प्रवीण दुबे, गौतम दुबे, पंकज दुबे, अजय वैद्व, अश्विनी कुमार मिश्र, संजीव आजाद, सुमित कुमार, गौरव दुबे, कमलेश प्रसाद, अनिकेत मिश्रा, वीरा दुबे समेत कई लोग मौजूद थे.
सिद्धि-विनायक मंदिर और कंचन नगरी में भी आयोजन
श्री सिद्धि-विनायक मंदिर में जगरनाथ जायसवाल, मोनू जायसवाल समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पूजा-अर्चना की. वहीं, कंचन नगरी में सार्वजनिक श्री गणेश पूजा महोत्सव के तहत प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू की गयी है. यहां सुश्री मानसी किशोरी जी के सानिध्य में पांच दिवसीय भागवत कथा भी शुरू हुई है. समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में
