बारियातू. फुलसू गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा को लेकर श्रद्धालुओं की बैठक हुई. अध्यक्षता पुनेश्वर प्रजापति ने की. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गापूजा समिति का गठन किया गया.
सुनील केसरी बने अध्यक्ष
सुनील केसरी को अध्यक्ष, पुनेश्वर प्रजापति को उपाध्यक्ष, विजय सिंह को कोषाध्यक्ष और गंगा यादव को सचिव बनाया गया. जयकाली नाथ शाहदेव व चिंकू सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. सुखदेव साव, लाल आशीष नाथ शाहदेव और संजय यादव को समिति का संरक्षक बनाया गया. वहीं, 20 लोगों को समिति का सदस्य बनाया गया.
आपसी सहयोग से तैयारी पूरी करने पर जोर
बैठक में श्रद्धालुओं ने आपसी सहयोग और सहभागिता से दुर्गापूजा की तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया. सभी सदस्यों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की गयी. मौके पर अमर कुमार, अभिषेक कुमार, पवन, सुरेंद्र कुमार समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे.
