बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

सीओ मनोज कुमार व बरवाडीह पुलिस की शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए औरंगा नदी से बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया.

बरवाडीह. सीओ मनोज कुमार व बरवाडीह पुलिस की शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए औरंगा नदी से बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया. मौके पर से पुलिस ने चारों ट्रैक्टर के चालकों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. वहीं बालू लोड कर रहे मजदूर भागने में सफल रहे. गिरफ्तार चालकों में मंटू सिंह (घोरही सतबरवा), बलि कुमार (सोनपुरवा), राहुल उरांव व आशीष उरांव (दोनों बारेसांढ़ निवासी) के नाम शामिल हैं. छापामारी में सीओ के अलावा प्रभारी थाना प्रभारी राहुल सिन्हा, सुनील कुमार मंडल, यकीन अंसारी सहित कई जवान शामिल थे. ज्ञात हो कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर रोक लगा दी जाती है. रोक के बावजूद प्रखंड की नदियों से बालू उत्खनन कार्य जोर-शोर से हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >