खेलो इंडिया अस्मिता योगासन लीग के झारखंड टीम में चार खिलाड़ी लातेहार की

खेलो इंडिया अस्मिता योगासन लीग के झारखंड टीम में चार खिलाड़ी लातेहार की

बारियातू़ भुवनेश्वर (ओडिशा) के प्रतिष्ठित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता योगासन लीग में हिस्सा लेने के लिए योगासन खेल संघ झारखंड की 45 सदस्यीय टीम पहुंच चुकी है. इस टीम में लातेहार जिले की चार प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो जिले के लिए गर्व की बात है. महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा इस विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इन खिलाड़ियों ने बढ़ाई जिले की धमक : योगासन खेल संघ झारखंड के कोषाध्यक्ष सह लातेहार जिला सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में बारियातू की काजल कुमारी, बालूमाथ की सुरभि सिंह, चंदवा की अंजली कुमारी और महुआडांड़ की स्मृति नेहा कुजूर शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस मुकाम तक पहुंची हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्रतियोगिता 31 जनवरी तक : कलिंगा स्टेडियम में यह प्रतियोगिता 29 से 31 जनवरी तक चलेगी. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी. खिलाड़ियों के चयन पर संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी, महासचिव चंदू शर्मा, पूर्व महासचिव बिपिन पांडेय, जिला संरक्षक बलिराम सिंह और जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >