सामूहिक दुष्कर्म के चार नामजद आरोपी गिरफ्तार

छिपादोहर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उक्त आशय की जानकारी एसडीपीओ वेंकटेश कुमार ने शुक्रवार को छिपादोहर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि छिपादोहर थाना कांड संख्या 12/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ वेंकटेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम ने राजेश भुइयां, सुनील सिंह व सनोज सिंह (सभी गाड़ी गांव निवासी) तथा छोटू सिंह (बरियातू लातेहार) को उनके घर से गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता का पति बाहर कमाने गया हुआ था. इसी बीच तीन जून की दोपहर 12 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर पीड़िता का चचेरा देवर राजेश भुइयां अपने तीन साथियों के साथ आया और पानी मांगने के बहाने उसके घर में घुस गया. इसके बाद सभी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार समेत छिपादोहर थाना के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >