डीजे गाड़ी पलटने से चार घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ-शेरेगड़ा मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह डीजे (साउंड) लोड वाहन पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये

फोटो : 23 चांद 3 : घायल का उपचार करते कर्मी. प्रतिनिधि बालूमाथ. बालूमाथ-शेरेगड़ा मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह डीजे (साउंड) लोड वाहन पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में गणेश कुमार गंझू (पिता कुलदीप गंझू), दीपक उरांव (पिता सुले उरांव), अरविंद उरांव (पिता स्व. जानकी उरांव) व सुनील कुमार (पिता सहदेव गंझू, सभी ग्राम कुटकी, पिपरवार) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग झाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. सभी लोग डीजे लोड गाड़ी के उपर बैठे थे. तसतबार गांव के समीप अनियंत्रित होकर डीजे वाहन पलट गया. इससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां प्रभारी डॉ प्रकाश बड़ाईक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल अरविंद कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >