चंदवा, लातेहार : प्रखंड के महुआमिलान स्टेशन के समीप खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम खेला गया. फाइनल में फ्लाई डार्क तुपी की टीम ने पत्थलगड़ा की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया.
मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है.
फाइनल मुकाबले के बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष श्यामदेव यादव, नितेश भागवत, सचिव दीपक यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, बासुदेव यादव, खेल मैनेजर आनंद यादव, सतेंद्र यादव, रवि यादव, संदीप यादव, अशोक यादव, राजद नेता सरयू यादव, सुनील कुमार, रितेश कुमार, राजेश यादव, अनिल यादव, शिवकुमार मुंडा, मिथलेश प्रजापति व मनिलाल यादव समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे.
