चंदवा में पोस्ते की खेती के खिलाफ नौ पर प्राथमिकी

लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पोस्ते (अफीम) की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.

चंदवा. लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पोस्ते (अफीम) की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को दूसरे दिन पुलिस तोरार गांव पहुंची और मध्य विद्यालय के समीप लगाये गये पोस्ते की खेती के खिलाफ अभियान चलाया. रविवार को दंडाधिकारी सह सीओ जयशंकर पाठक की मौजूदगी व पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची थी. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तोरार में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती की गयी है. वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक की मौजदूगी में चेतर व माल्हन पिकेट, महिला बल, आइआरबी व सैट-44 बल के साथ यहां अभियान चलाया गया और पोस्ते की खेती को नष्ट किया गया. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद चंदवा थाना कांड संख्या 42/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया.

इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

चंदवा थाना में भोला गंझू पिता विलाश गंझू, सोमरा गंझू पिता शिवराज गंझू, सुरेश गंझु पिता मंगरा गंझू, गणेश गंझू व मनोज गंझू पिता बिफई गंझू, सुजीत गंझू पिता बल्कु गंझू, फोरेस्टर गंझू, बनफूल गंझू पिता जयधन गंझू, महेश गंझू पिता पैरवा गंझू (ग्राम तोरार, हुटाप) के नाम पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुनि श्री सिंह ने बताया कि अफीम की खेती अवैध है. यह समाज को खोखला करता है. ऐसे धंधे में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. छापामारी अभियान में पुअनि रविन्द्र सिंह, आनंद कुमार रवि, किशोर मुंडा, सअनि शशि रंजन सिंह व पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >