ट्रक के धक्के से पिता की मौत, पुत्र-पुत्री घायल

रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर दामोदर गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक (ओडी09सी-8333) ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया.

चंदवा. रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर दामोदर गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक (ओडी09सी-8333) ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक पर सवार दिनेश्वर यादव (45 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं उनका पुत्र और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चतरा निवासी दिनेश्वर यादव बाइक से अपने पुत्र छोटू कुमार यादव के साथ चंदवा स्थित जमीरा पंचायत के रक्सी गांव अपनी शादीशुदा बेटी रिंकी देवी को लेने आये थे. वहां से तीनों बाइक से चतरा लौट रहे थे. इसी दौरान दामोदर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. तत्काल तीनों को एंबुलेंस से चंदवा सीएचसी पहुंचाया गया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दिनेश्वर यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल छोटू कुमार यादव व रिंकी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से वाहन को जब्त कर लिया है. इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार की शाम दामोदर गांव के समीप एनएच-99 जाम कर दिया. वे मुआवजे की मांग कर रहे थे. खबर लिखे जाने तक एनएच जाम था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >