लातेहार ़ जिला समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति और विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में सर्वप्रथम जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी. जनसेतु पोर्टल के माध्यम से की गयी कार्रवाइयों से संबंधित प्रखंड वार स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गयी. वहीं, जिले में संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी अभियानों की प्रगति की समीक्षा के क्रम में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान, स्वच्छता ही सेवा अभियान, पोषण माह एवं आदि कर्मयोगी अभियान की गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन अभियानों को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर कार्य सुनिश्चित करें, ताकि जिले की जनता प्रत्यक्ष रूप से इनसे लाभान्वित हो सकें. छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पीएम किसान, पोषण वाटिका, सड़क निर्माण, सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन करने व आ रही बाधाओं को दूर करते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने की बात कही. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा सभी बीडीओ और सीओ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
