पंचायत स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने पर बल

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की बैठक हुई. बैठक में मनिका विधायक सह जिला प्रभारी रामचंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के हित में काम करते आये हैं.

लातेहार. झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की बैठक हुई. बैठक में मनिका विधायक सह जिला प्रभारी रामचंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के हित में काम करते आये हैं. उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों को पंचायत स्तर तक कमेटी बनाने और अगली बैठक में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद प्रसाद सिंह ने कहा कि विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी को लाभ मिलेगा. संचालन युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने किया. बैठक में महिला जिलाध्यक्ष अनिता देवी, सेवा दल जिलाध्यक्ष वृंद बिहारी यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव, नसीम अंसारी, रवींद्र राम, इफ्तेखार अहमद, विश्वनाथ पासवान, दरोगी यादव, लाडले खान, सुनील प्रसाद, रामदास यादव, मनोज यादव, इमरान अंसारी, मिथिलेश पासवान, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >