बालूमाथ. बारियातू प्रखंड के बरछिया गांव में मधुमक्खियों के झुंड के हमले में 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान सावित्री देवी, पति जागेश्वर मिस्त्री के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार, सावित्री देवी घर के समीप स्थित जंगल में बकरी चराने गयी थीं. इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के डंक से वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सक डॉ खुशबू कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया. परिजनों के अनुसार उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ.
