घर के समीप बैठे वृद्ध की महिला ने टांगी से प्रहार कर की हत्या, कहा- बदले के लिए मारा

झारखंड के बालूमाथ में एक महिला ने वृद्ध केशव राम की टांगी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है, जांच जारी है।

बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र के रजवार पंचायत अंतर्गत गुरतुर गांव में शुक्रवार को एक महिला ने टांगी से हमला कर एक वृद्ध की हत्या कर दी. मृतक की पहचान केशव राम (65 वर्ष) (ग्राम गुरतुर, बालूमाथ) के रूप में की गयी. आरोपी महिला की पहचान सुनीता कुमारी (25 वर्ष) (ग्राम डुमरी, चैनपुर-गुमला) के रूप में की गयी है. घटना के बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. मामले पर पूछताछ व अग्रतर कार्रवाई जारी है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पिता को मारा, इसलिये बदला लिया

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को वृद्ध केशव राम अपने घर के समीप बैठा था. तभी अचानक सुनीता कुमार टांगी लेकर वहां पहुंची. वृद्ध पर हमला कर दिया. अचानक हमला से वह कुछ समझ नहीं सका. वह भागने लगा. महिला ने वृद्ध को दौड़ाकर कई बार टांगी से वार कर दिया. इससे घटनास्थल पर ही केशव राम ने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों की माने तो महिला यह बोल रही थी कि केशव राम ने उसके पिता की हत्या की थी. आज उसने इसका बदला ले लिया. ज्ञात हो कि सुनीता करीब तीन माह पूर्व बालूमाथ स्थित अपने मायके आई थी.

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल पूछताछ जारी है. घटना में प्रयुक्त टांगी को भी जब्त किया गया है. हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. पूरा मामला स्पष्ट होने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >