डीएमओ ने माइंस बंद कराया, तीन हाइवा जब्त

जिला खनन पदाधिकारी मो नदीम शफी ने बुधवार की रात चेकिंग अभियान चला कर गलत तरीके से चालान लेकर जा रहे तीन हाइवा को बारियातू थाना क्षेत्र से जब्त किया.

लातेहार. जिला खनन पदाधिकारी मो नदीम शफी ने बुधवार की रात चेकिंग अभियान चला कर गलत तरीके से चालान लेकर जा रहे तीन हाइवा को बारियातू थाना क्षेत्र से जब्त किया. तीनों हाइवा पर पत्थर का डस्ट लदा था. उनका चालान चतरा जिले तक का ही था. तीनों हाइवा से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बारियातू में संचालित कन्हैया सिंह के लीज की जांच की गयी, जिसमें मानकों का पालन नहीं किया गया था. लीज के लिए चहारदीवारी भी कन्हैया सिंह द्वारा नहीं बनायी गयी थी. जांच के बाद माइंस को बंद कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि माइंस धारक का दो एकड़ का लीज था, लेकिन गलत तरीके से अधिक जमीन पर उत्खनन का कार्य करते थे. सरकार के निर्देश पर जिले में माइंस धारकों व क्रशर की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि क्रशर संचालकों द्वारा सरकार के मापदंडों के अनुसार क्रशर का संचालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार के राजस्व की चोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिले में अवैध खनन, परिवहन व खनिज संपदा का भंडारण करने वालों पर नियम संगत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >