जेइइ में दिव्यम ने लहराया सफलता का परचम

प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद चौक निवासी दिव्यम राज (पिता-राजन प्रसाद) ने जेइइ मेंस-2025 में 99.24 परसेंटाइल (ऑल इंडिया रैंक-11729) अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है.

लातेहार. प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद चौक निवासी दिव्यम राज (पिता-राजन प्रसाद) ने जेइइ मेंस-2025 में 99.24 परसेंटाइल (ऑल इंडिया रैंक-11729) अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. दिव्यम ने इस परीक्षा में गणित में 99.57, भौतिकी में 99.74 और रसायन में 97.69 प्रतिशत अंक हासिल किया है. दिव्यम के पिता श्री प्रसाद और माता सरिता देवी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है. दिव्यम अब जेइइ एडवांस्ड की तैयारी कर रहा है, ताकि अच्छा आइआइटी कॉलेज मिल सके. दिव्यम की उपलब्धि पर अभय कुमार, अंश कुमार, विष्णु कुमार, आशीष कुमार, अंकित कुमार, प्रतीक कुमार, निखिल कुमार, मान्श गुप्ता और मनीष गुप्ता आदि ने शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >