किराया नहीं चुकाने पर जिला परिषद ने की कार्रवाई, 33 दुकानों पर लगाया ताला

चंदवा जिला परिषद ने लंबे समय से किराया नहीं चुकाने वाले 33 दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानों को खाली कराकर उन पर ताला जड़ दिया है।


चंदवा : स्थानीय जिला परिषद बस स्टैंड परिसर में बनाये गये दुकान भवन का काफी दिनों से किराया बकाया रखनेवाले दुकानदारों के खिलाफ जिला परिषद लातेहार ने सख्त कार्रवाई की है. परिसर में उतरी तल्लों में बनाये गये 33 दुकानों में जिला परिषद ने तालाबंदी कर दी है. जिला परिषद की टीम ने दुकानों को खाली कराकर उनमें ताला जड़ दिया. उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी को जानकारी दी गयी थी. पत्र में कहा गया था कि संबंधित दुकानदारों ने लंबे समय से निर्धारित मासिक किराया जमा नहीं किया है. कई बार नोटिस देने व भुगतान के लिए समय-सीमा तय करने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की जा रही थी. इसके बाद जिला परिषद ने उक्त 33 दुकानों का एकरारनामा रद्द करते हुए उन्हें खाली कराने का निर्णय लिया. कार्रवाई के दौरान चंदवा अंचल निरीक्षक गोविंदा कुमार, राजस्व कर्मचारी सुरेश उरांव व पुलिस बल मौजूद थे.

दुकानदारों ने कहा- अवैज्ञानिक तरीके से निर्माण बना कारण

प्रभावित दुकानदारों ने कहा कि जिला परिषद द्वारा मनमानी की जा रही है. बस स्टैंप परिसर में बने दूकानों के उपरी तल्ला में अवैज्ञानिक तरीके से दुकान का निर्माण कराया गया था. पूरे दूकाने के लिये महज दो छोर से सीढ़ी बनाये गये थे. आरोप लगाया कि भवन भी गुणवत्तापूर्ण तरीके से नही बनाया गया है. कम समय में ही भवन जर्जर हो गया है. प्लास्टर गिर रहे है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. उपरी मंजिल की दुकानों में ग्राहक नहीं आते. व्यापार प्रभावित रहता है. बताते चले कि करीब छह माह पूर्व जिला परिषद की पहल पर लोहे की सीढ़ी बनाने की योजना भी लायी गयी. इसका निर्माण भी कराया गया. बावजूद उपरी तल्ले में ग्राहक व व्यापार ठप है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sumit kumar

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >