छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित राजेंद्र कॉम्पलेक्स परिसर में संचालित ए-वन कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संचालक आनंद गुप्ता ने की. मौके पर मुख्य अतिथि माइंड मेकर के शिक्षक डॉ रवि प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल तकनीक का युग है और कंप्यूटर ज्ञान आज सफलता की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है. उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने तथा अपने कौशल को लगातार विकसित करने की सलाह दी. संचालक श्री गुप्ता ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, मेहनत करने और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रमाण पत्र प्राप्त करना किसी भी विद्यार्थी की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है. मौके पर तौसिफ आलम, चेतन कुमार, साधना सिंह, जिया कुमारी, सोनी, गुलाबसा, निशी, तान्या, सुषमा, नाजिया, मानिता, खुशबू व पार्वती समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थी. लीड के साथ : बारियातू थाना में पुलिस कर्मियों ने ली तंबाकू व नशा न करने की शपथ

बारियातू. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को थाना परिसर में जागरूकता एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने की. कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने तंबाकू सहित अन्य मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की सामूहिक शपथ ली. इस दौरान सभी ने न केवल स्वयं नशामुक्त रहने, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दोहराया. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने कहा कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक हैं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का भी बड़ा कारण बनते हैं. वर्तमान समय में छोटे-छोटे बच्चे और छात्र-छात्राएं इसका शिकार होते जा रहे हैं, जो चिंताजनक है. इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशामुक्ति अभियान से जुड़कर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है. मौके पर थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >