गणपति की भक्ति में डूबा बरवाडीह, रेलवे कॉलोनी समेत तीन जगह हुई पूजा

बरवाडीह के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश पूजा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की और महाप्रसाद ग्रहण किया।

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय के रेलवे कॉलोनी बाजार, पंचमुखी मंदिर मुहल्ला और पुरानी बस्ती में सोमवार को गणेश पूजा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. विभिन्न पूजा स्थलों पर भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया.

तीन स्थानों पर हुआ सार्वजनिक गणपति पूजन

रेलवे कॉलोनी में रेलवे क्लब महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक के आवास, पंचमुखी मंदिर मुहल्ला में सेवानिवृत्त लोको पायलट विनोद कुमार सिंह के आवास और पुरानी बस्ती में भास्कर श्रीवास्तव के आवास पर सार्वजनिक गणपति पूजा का आयोजन हुआ.

16 सितंबर को होगा प्रतिमा विसर्जन

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को भी पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण होगा. 16 सितंबर को हवन-पूजन के बाद भगवान गणपति की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. मौके पर वरीय रेल चालक सुनील कुमार पाठक, निहारिका देवी, संतोषी शेखर, अमृता, रश्मि, नैना कुमारी, वंदना कुमारी, पिंकी यादव, प्रियंका कुमारी, हर्षित पाठक, उज्जवल सिंह, आंचल सिंह, चंद्रकांता सिंह, सुनील कुमार सिंह व सुधीर सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >