महुआडांड़ में 11 वर्षों से हो रही गणेश पूजा, आकर्षक सजावट के बीच उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

महुआडांड़ के शिव मंदिर परिसर में आर्यन संघ द्वारा 11वें गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. 17 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा.

महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार शिव मंदिर परिसर में आर्यन संघ की ओर से गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जा रहा है. पूजा को लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष सजावट की गयी है. प्रतिदिन संध्या आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ आरती में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

11 वर्षों से हो रहा गणेश पूजा का आयोजन

आर्यन संघ के पंकज दास बाबू ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से यहां गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को पूजा समिति की ओर से भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा. इसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे सदस्य

पूजा महोत्सव को सफल और भव्य बनाने में आर्यन संघ के प्रिंस श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, विकास कुमार भोला, सत्यम कुमार, हंस कुमार, करण कुमार, विशेष जायसवाल, निकेश कुमार, भोला केशरी, मन्नू कुमार, ऋषभ सोनी, रोहित कुमार, सूरज कुमार, मनीष गुप्ता, ओम गुप्ता, रोशन पासवान, सूरज केशरी, प्रियांशु बजरंगी, विभूति पाठक, विवेक केशरी, हिमांशु जायसवाल, सोनू गुप्ता, गोलू कुमार और शौर्य कुमार समेत कई सदस्य सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >