51 KM की कांवड़ यात्रा... लोध फॉल से जल लेकर शिव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, गूंजा ‘हर-हर महादेव’

सावन के पावन महीने में श्रद्धालुओं ने लोध फॉल से 51 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा कर सरनाधाम शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

महुआडांड़,लातेहार: सावन माह को लेकर लोध फॉल से पवित्र जल लेकर शिवभक्तों ने करीब 51 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा की. यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने गारू प्रखंड के मायापुर स्थित सरनाधाम नर्मदेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा.

यात्रा की शुरुआत लोध फॉल परिसर में विधिवत पूजा-पाठ के साथ हुई. इसके बाद श्रद्धालु कांवड़ में पवित्र जल लेकर पैदल सरनाधाम के लिए रवाना हुए. गांवों से गुजरते हुए कांवड़िए पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ आगे बढ़े. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया.

जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविर

कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू महासभा, मानस मणि दीप सेवा संस्थान और बजरंग दल की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे. शिविरों में पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी. संगठनों के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा व्यवस्था में लगातार जुटे रहे.

धार्मिक कार्यक्रम में कई लोग हुए शामिल

बुढ़ा घाघ जलप्रपात स्थित यज्ञ स्थल पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, बजरंग दल के विभाग संयोजक सूरज साहू, जिला प्रसार प्रमुख प्रदीप जायसवाल, रौनियार वैश्य विकास मंच के प्रखंड अध्यक्ष अंतु साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह, आरपीएस सेवा संस्थान अनाथ आश्रम के अध्यक्ष कमलेश यादव और सत्यनारायण स्वामी समेत कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >