क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है : विधायक

क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है : विधायक

बरवाडीह़ स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन विकास कार्य योजनाओं की आधारशिला रखी. इस दौरान प्रखंड के हेंदेहास स्थित आवासीय विद्यालय परिसर में बहुउद्देशीय भवन निर्माण कार्य का विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिप सदस्य संतोषी शेखर, सीओ लवकेश सिंह, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश दुबे, एसडीपीओ भरत राम व पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी ने नारियल फोड़ कर व शिलापट का अनावरण किया. इसके बाद प्रखंड के खुरा पंचायत में मंडल बरवाडीह मुख्य सड़क से बभंडी आरा मिल से लेकर देवरी नदी तक सड़क निर्माण, छेंछा पंचायत में पोस्ट ऑफिस से लेकर कोयल नदी तक सड़क निर्माण, मोरवाई पंचायत में ईश्वरी सिंह के घर से महावीर मंदिर तक सड़क निर्माण, मोरवाई के हवेली टोला से बिगन सिंह के घर तक सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर रोजगार की संभावनाओं को निकालने के उद्देश्य सरकार के माध्यम से पुटुआगढ़ को टाइगर सफारी की सौगात मिली है. इसके खुल जाने से क्षेत्र में स्वरोजगार के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा. मौके पर थाना प्रभारी अनूप कुमार, कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, बीरेंद्र सिंह, जिप सदस्य कन्हाई सिंह, हेसामूल अंसारी, अनिल कुमार सिंह, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी, रविंद्र राम, प्रेम कुमार सिंह, संवेदक अजय चंद्रवंशी, संवेदक दीपू तिवारी, मनोज प्रसाद, दीपक तिवारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >