उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.

लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने डीसी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए समाधान किया जायेगा. जन शिकायत निवारण में भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, मुआवजा, बिजली बिल माफी से संबंधित आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देश पर आमलोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >