माध्यमिक शिक्षकों के लिए प्रखंड में डीडीओ कोड जारी करने की मांग

माध्यमिक शिक्षकों के लिए प्रखंड में डीडीओ कोड जारी करने की मांग

लातेहार ़ जिला झारोटेफ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव के नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार से मिलकर माध्यमिक शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. माध्यमिक शिक्षकों के लिए प्रखंड में डीडीओ कोड जारी करने की मांग की गयी, ताकि सुदूरवर्ती इलाके के शिक्षकों का अनुपस्थिति विवरणी जमा करने और वेतन पाने में सुविधा हो. इसके अलावा प्रत्येक महीने की पहली तारीख तक वेतन भुगतान करने की मांग की गयी. कहा गया कि कई शिक्षकों का बैंक में कर्ज है जिसका इएमआइ फेल होने पर लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. आगे कहा गया कि सरकार द्वारा मातृत्व अवकाश में रहने वाली महिलाओं के वेतन भुगतान का आदेश जारी हो चुका है परंतु डीइओ कार्यालय में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है. हेल्थ इंश्योरेंस का अप्रूव कई शिक्षकों का नहीं हुआ है. जबकि हर महीना शिक्षकों का पांच सौ रुपये कट रहा है. जिला सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि सभी समस्या का समाधान शीघ्र किया जाये, अन्यथा झारोटेफ आंदोलन के लिए बाध्य होगा. प्रतिनिधि मंडल में जिला मीडिया प्रभारी संदीप पासवान, धीरज कुमार, युगेश कुमार, शिव शंकर यादव, पिंटू कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज बरवा, विकास शर्मा, युगेश मुंडा, पंकज कुमार पांडे, सुनील कुमार, रवि खंडेलवाल, दीपक प्रसाद, रवि भूषण राजे, उमेश राम, मनीष कुमार सिंह व आशुतोष कुमार पांडेय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >