बारेसांढ़ को प्रखंड बनाने की उठी मांग

बरवाडीह जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह ने प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी मांग उठायी.

गारू (लातेहार). बरवाडीह जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह ने प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी मांग उठायी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा के पहले सत्र में गारू प्रखंड को अनुमंडल और बारेसांढ़ को प्रखंड सह अंचल का दर्जा दिलाने की मांग मुख्य मुद्दा होगा. उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी मांग नहीं, बल्कि गारू और बारेसांढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग है. ग्रामीण चाहते हैं कि महुआडांड़ प्रखंड से तीन पंचायतों को अलग कर बारेसांढ़ को नया प्रखंड बनाया जाये. इससे स्थानीय निवासियों को सरकारी कार्यों में सुविधा होगी. श्री सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो उग्र आंदोलन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >