भाजपा नेता के भाई का निधन, शोक

भाजपा नेता के भाई का निधन, शोक

चंदवा : भाजपा नेता सह गैराज लेन निवासी सुनील कुमार साहू के भाई अनिल कुमार साहू (41) का निधन रिम्स रांची में इलाज के दौरान हो गया. उनके निधन की सूचना पर शहर में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि वर्षों से अनिल किडनी संबंधी रोग से पीड़ित थे.

राज्य के बाहर भी उनका इलाज कराया गया था. इन दिनों स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था. अनिल अपने पीछे एक बेटी व दो बेटे समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है. उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव हुटाप पहुंचे. श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

अंत्येष्टि गांव में की गयी. विनोद कुमार गुड्डू, राजकुमार पाठक, राजकुमार साहू, राजकुमार गुप्ता, अजय वैद्य, सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, रामवृक्ष चौधरी, संजीव आजाद आदि शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >