कुएं से मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

कुएं से मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

चंदवा़ मंगलवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय स्थित कुम्हारटोली निवासी 32 वर्षीय सुजीत कुमार पिता बुटन प्रजापति का शव संदिग्ध अवस्था में सरोज नगर के सरनाटोली के समीप एक पुराने कुएं से बरामद किया गया. शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो दिन पूर्व हुई होगी. शव गलने लगा था और बदबू उठ रही थी. क्या है मामला : मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने कुएं में शव तैरता देखा. चेहरा पानी में डूबा होने से पहचान नहीं हो पा रही थी. शव को सीधा करने पर मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रो-रोकर उनका बुरा हाल था. घटना की जानकारी पाकर एसआइ ललन कुमार, विधायक प्रतिनिधि रवि राज, कुमार नवनीत, रवि पांडुरंगा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. परिजनों ने बताया कि सुजीत रविवार को मुर्गा खाने गया था और उसी दिन से घर नहीं लौटा था. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है. सूत्रों के अनुसार मृत युवक पर काफी कर्ज था. वहीं, उसके दोस्तों ने बताया कि उसका मोबाइल उसके पास नहीं मिला है, जबकि व्हाट्सअप सोमवार रात तक एक्टिव दिख रहा था. सुजीत की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है. रवि कुमार, शिव कुमार, छोटू कुमार, कृष्ण मुरारी, कमलेश कुमार, शंटू गुप्ता समेत कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >