नदी में डूबे छात्र का शव तीसरे दिन मिला

मुरपा पंचायत के जिपुआ गांव निवासी छात्र मोहम्मद फरहान का शव घटना के तीसरे दिन दलघोटवा नदी से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया.

बालूमाथ़ मुरपा पंचायत के जिपुआ गांव निवासी छात्र मोहम्मद फरहान का शव घटना के तीसरे दिन दलघोटवा नदी से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. ज्ञात हो कि शव को तलाशने के लिए पहले ग्रामीणों ने खुद कोशिश की थी. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को रांची से बुलाया गया. एनडीआरएफ की टीम भी शव नहीं खोज पायी. इसके बाद ग्रामीणों पोकलेन की मदद से घटनास्थल से बालू हटाया. इसी दौरान करीब 20 फीट नीचे बालू में दबा मो फरहान का शव मिला. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक प्रकाश राम बिशनपुर गांव पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. इस अवसर पर सोहराई भगत, कृष्ण यादव, शैलेश सिंह, केदार वर्मा, रितेश ठाकुर, कमलेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >