जंगल में फंदे से लटके मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के रूद जंगल से रविवार को पुलिस ने बरगद के पेड़ से फंदे के सहारे लटके एक युवक का शव बरामद किया है.

बारियातू. थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के रूद जंगल से रविवार को पुलिस ने बरगद के पेड़ से फंदे के सहारे लटके एक युवक का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त फुलसू गांव निवासी नागेश्वर प्रजापति के पुत्र अंगद कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार अंगद पिछले 15 दिन से अपनी बहन किरण देवी पति निर्मल प्रजापति (बचरा,डाढ़ा-बारियातू) के घर पर रह रहा था. रविवार तड़के उसने अपने बड़े भाई अनिल प्रजापति को फोन कर यह कहा था कि हम कुछ कर लेंगे. इसके बाद से उसकी कोई खोज-खबर नहीं मिल रही थी. किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बड़े भाई अनिल प्रजापति ने रविवार को थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी थी. इसी बीच रविवार शाम परिजनों को पता चला कि रूद जंगल में एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका है. भाई अनिल ने बताया कि अंगद पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. थाना प्रभारी ने कहा कि गुमशुदगी का आवेदन मिला था. खोजबीन के दौरान शव मिलने की जानकारी मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >