डीसी की गठित टीम ने निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण

लातेहार उपायुक्त कुमार गौरव के निर्देशानुसार गठित टीम ने शुक्रवार की शाम चंदवा प्रखंड में संचालित निजी नर्सिंग होम व अस्पताल में जांच पड़ताल की.

चंदवा. लातेहार उपायुक्त कुमार गौरव के निर्देशानुसार गठित टीम ने शुक्रवार की शाम चंदवा प्रखंड में संचालित निजी नर्सिंग होम व अस्पताल में जांच पड़ताल की. टीम में शामिल अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक, बीडीओ चंदन प्रसाद व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलिमा कुमारी ने चंदवा मिशन स्थित निर्मला स्वास्थ्य केंद्र व इंदिरा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. वहीं आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बता दें कि जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की ओर से जिले में भ्रूण हत्या व लिंग परीक्षण पर रोक को लेकर पूरे जिले में संचालित सभी निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों में जांच पड़ताल करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >