डीसी ने कई मामलों का किया ऑन स्पॉट निष्पादन

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं सुनी एवं निराकरम का अश्वासन दिया. अबुआ आवास को लेकर प्रखंड बालूमाथ निवासी सरस्वती मसोमात ने आवास नहीं मिलने के कारण हो रही समस्या से डीसी को अवगत कराया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 11 आवेदन आये. इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधित, रोजगार, अबुआ आवास से संबंधी जुड़े आवेदन थे. मौके पर कुछ आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन ऑन स्पॉट किया गया. शेष आवेदकों की समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >