लातेहार में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता विषय कार्यक्रम का आयोजन, प्रचार प्रसार का दिया गया संदेश

लातेहार में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क किया गया।

लातेहार: जिला समाहरणालय के सभागार मे जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक किया गया और विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित कर प्रचार प्रसार करने का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू द्वारा किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई.

उन्होंने कहा कि मोबाइल, कंप्यूटर अथवा इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध सूचना, कॉल अथवा संदेश पर बिना जांच-पड़ताल के विश्वास नहीं करना चाहिए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए.

साइबर अपराधी आज कल विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. कई बार वे स्वयं को किसी सरकारी एजेंसी, बैंक अथवा अन्य संस्थानों का अधिकारी बताकर लोगों से आधार संख्या, बैंक खाता, ओटीपी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारियां मांगते हैं.

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की जानकारी साझा नहीं करता है, तो साइबर अपराधी उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं. उन्होंने उपस्थित महिलाओं और कर्मी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाने अथवा पुलिस प्रशासन को देने की अपील की.

जिला शिक्षा अधीक्षक ने अपने संबोधन में साइबर अपराध से जुड़ी वास्तविक घटनाओं एवं वर्तमान समय की चुनौतियों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन कैमरा, माइक्रोफोन एवं लोकेशन जैसी सुविधाओं का एक्सेस मांगती हैं, जिनका दुरुपयोग भी किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >