करमा पर्व की पूर्व संध्या पर लुरकुडिया विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

लातेहार के लुरकुडिया विद्यालय में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा. इस अवसर पर संस्कृति और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

लातेहार. सदर प्रखंड के धनकरा गांव स्थित बाबा कार्तिक उरांव लुरकुडिया विद्यालय परिसर में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समिति की ओर से जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, गुंजर उरांव, मोती उरांव, रमेश उरांव, तुलेश्वर उरांव और शिवेश कुमार समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया.

करमा हमारी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा पर्व

मंच संचालन के दौरान विद्यालय के संस्थापक-निर्देशक राम लाल राम ने अतिथियों का स्वागत किया और करमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. इसे समाज के लोगों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए. कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया. उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है. शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने के साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.

ये भी पढ़ें: SSB 32 बटालियन में 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को मिला प्रमाण पत्र और लर्निंग लाइसेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >