सीआरपीएफ ने मनाया 65वां स्थापना दिवस

जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ 11 बटालियन कैंप में 65वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इसकी अध्यक्षता कमांडेंट यादराम बुनकर ने की.

लातेहार. जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ 11 बटालियन कैंप में 65वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इसकी अध्यक्षता कमांडेंट यादराम बुनकर ने की. मौके पर सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी. वहीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कमांडेंट ने सीआरपीएफ बटालियन की उपलब्धियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश की रक्षा के साथ साथ जन सरोकार का भी काम करती रही है. इस दौरान केंद्रीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय व सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार तथा बिहार के आरा से आये राजा भोजपुरिया की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें विजेता प्रतिभागियों को कमांडेंट की ओर से पुरस्कृत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन उप कमांडेंट मुकेश कुमार ने किया. मौके पर काफी संख्या में जवान एवं स्कूली बच्चे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >