मील्यानी कुजूर की मोटरसाइकिल रैली में उमड़ी लोगों की भीड़

नगर पंचायत का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है.

लातेहार. नगर पंचायत का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है. वार्ड पार्षद पद से लेकर अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में जान झोंक दी है. शनिवार को शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो गया है. इसके पहले कई प्रत्याशी पैदल जनसंपर्क कर रहे है तो कोई डोर टू डोर जा कर लोगों का आशीर्वाद मांग रहे हैं. शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के राजद समर्थित प्रत्याशी मील्यानी कुजूर ने शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली. मोटरसाइकिल रैली में शहर के काफी संख्या में दुपहिया वाहन चालकों ने भाग लिया और लोगों से मील्यानी कुजूर को विजयी बनाने की अपील की. रैली में शामिल लोग मील्यानी कुजूर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. मील्यानी कुजूर की मोटरसाइकिल रैली नगर पंचायत के सभी वार्ड में भ्रमण किया. जिसका समापन कार्यालय में किया गया. मौके पर रंजीत यादव, संतोष यादव, अखिलेश यादव, चिंटू यादव, अनवर अंसारी, रियासत अंसारी, नहीद अंसारी, संजय राम, बिरबल राम, अशोक राम, सागर कुमार, नीरज यादव, विकास राम, सुशील, कुलदीप, रब्बानी हुसेन, सनाउल अंसारी, मुजफ्फर हुसैन व जुबैर अंसारी समेंत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >