मारपीट कर सामान लदा ऑटो लूट कर फरार हो गये अपराधी

चंदवा व कुड़ू प्रखंड की सीमा पर गुरुवार रात आठ बजे लोहरदगा से चंदवा की ओर आ रहे ऑटो (जेएच08एफ-7891) को अपराधियों ने लूट लिया.

चंदवा. चंदवा व कुड़ू प्रखंड की सीमा पर गुरुवार रात आठ बजे लोहरदगा से चंदवा की ओर आ रहे ऑटो (जेएच08एफ-7891) को अपराधियों ने लूट लिया. ऑटो में बेकरी सामान लदा था. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने ऑटो सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपया लूट लिया. इस संबंध में चंदवा निवासी सुरेंद्र साहू ने कुड़ू थाना में मामला दर्ज कराया है. श्री साहू ने बताया कि वे बेकरी का सामान लेकर लोहरदगा से लौट रहे थे. इसी दौरान 27 नंबर पुल के समीप ही तीखे मोड़ पर चार बाइक पर सवार 12 लोगों ने पीछा कर ऑटो रूकवाया. मारपीट करने व नकद पैसे लूटने के बाद सामान लदे ऑटो को लेकर फरार हो गये. मौके पर अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >