डिजिटल क्रॉप सर्वे व सोइल हेल्थ कार्ड कार्य 15 फरवरी तक करें पूर्ण : बीडीओ

स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को किसान मित्रों व जनसेवकों की बैठक की गयी.

चंदवा. स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को किसान मित्रों व जनसेवकों की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार पांडेय भी मौजूद थे. बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि जिन प्लॉट में रबी फसल लगायी गयी है, वहां डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य हो रहा है. इसे 15 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 97 हजार प्लॉट आवंटित किये गये हैं. इनमें अब तक महज 3150 प्लॉट का सर्वे ही पूरा हो पाया है. शेष प्लॉट का सर्वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करना जरूरी है. उन्होंने सभी जनसेवक व कृषक मित्रों को इस कार्य में तेजी लाने व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. इसके अलावे बीडीओ ने सोइल हेल्थ कार्ड योजना की समीक्षा भी की. कहा कि इस योजना के तहत किसानों के खेतों की मिट्टी जांच की जाती है. इससे किसानों को खेतों में उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी व फसल उत्पादन की अहम जानकारी मिल जाती है. उन्होंने बताया कि अब तक कुल 471 मिट्टी नमूने जांच के लिए जिला भेजे गये है. शेष 240 नमूनों को भी 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से एकत्र कर जिला कार्यालय भेजने का निर्देश दिया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री पांडेय ने किसान मित्रों से योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने व सरकारी की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने की अपील की. कहा कि डिजिटल सर्वे व मिट्टी जांच से किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा. बैठक में जनसेवक अर्पण तिग्गा, विल्सन लकड़ा, प्रेम यादव, अंकित एक्का के अलावा किसान मित्र सौरभ पांडेय, सकल गंझू, राकेश उरांव, संदीप गंझू, संदीप प्रजापति समेत बड़ी संख्या में किसान मित्र उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >