ऑटो और स्कॉर्पियो में टक्कर, चालक घायल

जिला पशुपालन कार्यालय के समीप ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच शुक्रवार की दोपहर सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो चालक चंदन प्रसाद गुप्ता घायल हो गया.

लातेहार. जिला पशुपालन कार्यालय के समीप ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच शुक्रवार की दोपहर सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो चालक चंदन प्रसाद गुप्ता घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जाता है कि ऑटो लातेहार से किनामाड़ की ओर जा रहा था, इसी दौरान स्कॉर्पियो से उसकी टक्कर हो गयी. घटना में एक बाइक सवार नौशाद अंसारी भी घायल हो गया. इधर, घटनास्थल से कुछ दूरी पर समाहरणालय गेट के पास स्कॉर्पियो खड़ी कर चालक और उसमें सवार सभी लोग भाग निकले. पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया है. उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >