झपकी आने से अनियंत्रित हुआ कोयला लदा हाईवा, घर के पास जाकर रुका

बालूमाथ में कोयला ले जा रहा हाईवा अनियंत्रित होकर घर के पास पलटा। चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे घर में सो रहे लोग। पुलिस ने वाहन जब्त किया।

बालूमाथ,लातेहार: तुबेद कोलियरी से कुसमाही साइडिंग कोयला परिवहन कर रहा हाईवा (जेएच-03एभी-5342) बुधवार की अहले सुबह प्रखंड कार्यालय के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि हाईवा अरुण राम के घर के समीप जाकर रुक गया. जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त घर में आधा दर्जन से अधिक लोग सो रहे थे. इससे एक बड़ा हादसा टल गया.

बताया जा रहा है कि हाईवा चालक अधिक फेरे लगाने के लिए पूरी रात वाहन चला रहा था. ब्लॉक के समीप पहुंचने पर चालक को झपकी आ गयी. तेज गति में होने के कारण वह वाहन पर अपना संतुलन खो बैठा और हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

क्रेन की मदद से हटाया गया हाईवा

घटना के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को मौके से हटाया गया. पुलिस ने हाईवा को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >