OALPL महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिन्हा का निधन, 20 अगस्त को ग्रामीणों ने बनाया था बंधक

ओडिसा एलॉय स्टील की चितरपुर कोल परियोजना के महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिन्हा का निधन। कंपनी के अधिकारियों और कर्मियों में शोक की लहर, रांची में हुआ अंतिम संस्कार।

चंदवा. ओडिसा एलॉय स्टील प्राइवेट लिमिटेड (ओएएसपीएल) की चितरपुर कोल परियोजना के महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिन्हा का रविवार की शाम रांची स्थित राज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. सोमवार को रांची में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन की खबर मिलते ही परियोजना के अधिकारियों और कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी.

कंपनी ने बताया अपूरणीय क्षति

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश चंद्र जोशी ने ज्योति मोहन सिन्हा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि सिन्हा कंपनी के प्रति निष्ठावान थे. कंपनी के पदाधिकारियों और कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

20 अगस्त को ग्रामीणों ने बनाया था बंधक

बताया जाता है कि 20 अगस्त को महाप्रबंधक ज्योति मोहन सिन्हा कंपनी के दो कर्मियों के साथ चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत अंतर्गत बरवाटोली गांव गये थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने तीनों को बंधक बना लिया था. बाद में ग्रामीणों ने बांड लिखवाकर उन्हें मुक्त किया था. हालांकि, इस मामले में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था.

बताया जाता है कि उक्त घटना के बाद से ज्योति मोहन सिन्हा रांची में इलाज करा रहे थे. रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >