सरस्वती शिशु मंदिर में बाल संसद का गठन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन किया गया.

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन किया गया. प्रधानाचार्य जीतेंद्र राम ने मां शारदे व भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की. कहा कि ऐसी चुनावी प्रक्रिया से लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता व व्यवहार-कुशलता का विकास होता है. अध्यक्ष पद के लिए बाल भारती से दो व कन्या भारती से दो उम्मीदवारों के नाम आये. प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार किया. दो मतदान केंद्र बनाये गये थे. पीठासीन पदाधिकारी के रूप में वीणा देवी व मतदान कर्मी के रूप में लक्ष्मण राम व शशि कुमार सिंह नियुक्त थे. कुल 102 छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया. बाल भारती से भैया आकाश कुमार को 89 व अंकित कुमार सिंह को 13 मत मिले. कन्या भारती में बहन रूचि कुमारी व काजल कुमारी को समान रूप से 51-51 मत मिले. प्रधानाचार्य की उपस्थिति में टॉस में बहन रुचि कुमारी विजयी घोषित हुईं. विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >