लातेहार. श्रावण मास के महीने के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर के शिशु वाटिका के बच्चों ने कांवड़ यात्रा निकाली. इसका शुभारंभ औरंगा नदी के श्री सूर्य नारायण घाट से हुआ. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सभी बच्चों को नदी तट पर भगवान सूर्य को जल अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया. यहां से कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के बच्चे जल लेकर शहर के बाजार टांड स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया.
बच्चों के जयकारों से प्राचीन मंदिर गूंजायमान रहा. बाल कावंरियों के इस कांवड़ यात्रा में शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, सह प्रमुख शिल्पा कुमारी, पूनम गुप्ता, शशिकांत पांडेय, लाल बहादुर राम आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया. सभी बच्चों को मंदिर से विशेष प्रसाद का वितरण किया गया. प्रधानाचार्य ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कारों और अपनी परंपराओं से जोड़ना है.
