अखिल भारतीय यादव महासभा की जिला कार्यसमिति की बैठक में समाज को जागरूक करने पर हुई चर्चा

अखिल भारतीय यादव महासभा ने जनगणना 2027 को लेकर बैठक की। समाज के लोगों से जाति के कॉलम में केवल 'यादव' दर्ज कराने की अपील की गई ताकि पहचान स्पष्ट रहे।

लातेहार. जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल नगर भवन में अखिल भारतीय यादव महासभा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने और जाति के कॉलम में ‘यादव’ दर्ज कराने पर चर्चा की गई. राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव ने कहा कि महासभा की ओर से जनगणना को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यादव समाज में अलग-अलग उपनाम और टाइटल लिखे जाने से जातीय पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति बनती है. उन्होंने समाज के लोगों से जनगणना के दौरान जाति के कॉलम में ‘यादव’ दर्ज कराने की अपील की. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास यादव ने कहा कि अलग-अलग नाम दर्ज होने से समाज का विभाजन दिखाई दे सकता है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने कहा कि देश में अंतिम व्यापक जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी. उन्होंने वर्ष 2011 की जनगणना के दौरान सामने आई विभिन्न जटिलताओं का भी उल्लेख किया.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव शिवनंदन यादव, जिला संरक्षक राम प्रवेश यादव, युवा अध्यक्ष बच्चन यादव, जिला अध्यक्ष मोहर सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष समोधी यादव, संरक्षक बेणेश्वर यादव, निरंजन यादव, वासुदेव यादव, दरोगी यादव, गंगेश्वर यादव, निर्मल यादव, अवधेश यादव और चलीतर यादव समेत कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >