आपसी बंटवारा व दाखिल खारिज नामांतरण के लिए शिविर शुरू

चंदवा अंचल के विभिन्न पंचायत में नौ जुलाई से खतियानी रैयत उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र व आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खारिज नामांतरण करने के लिए विशेष राजस्व शिविर शुरू हुआ, जो 20 जुलाई तक चलेगा.

चंदवा. चंदवा अंचल के विभिन्न पंचायत में नौ जुलाई से खतियानी रैयत उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र व आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खारिज नामांतरण करने के लिए विशेष राजस्व शिविर शुरू हुआ, जो 20 जुलाई तक चलेगा. सीओ जयशंकर पाठक ने बताया कि नौ जुलाई को बारी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया. उक्त शिविर में तीन आवेदन आये. 10 जुलाई को सासंद पंचायत भवन, 11 जुलाई को चदंवा पंचायत भवन, 12 जुलाई को कामता पंचायत भवन, 13 जुलाई को तरहसी (सेरक) पंचायत भवन, 15 जुलाई को चकला पंचायत भवन, 16 जुलाई को माल्हन पंचायत भवन, 18 जुलाई को डुमारो पंचायत भवन, 19 जुलाई को बेतर (बरवाटोली) पंचायत भवन व 20 जुलाई को बोरसीदाग गांव में शिविर लगेगा. बारी मेें आयोजित शिविर में अंचल निरीक्षक ऋषिदेव कमल, मुखिया सुष्मिता कुमारी, पूर्व मुखिया जागे उरांव, राजस्व कर्मचारी जनेश्वर राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >